एक शख्स घर बुलाकर GF के घर वालो ने गोली मार दी। - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Monday 20 November 2017

एक शख्स घर बुलाकर GF के घर वालो ने गोली मार दी।



बाराबंकी. यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर रात एक शख्स की प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि प्रेमी को प्रेमिका के परिजनो ने फोनकर घर बुलाया और गोली मार दी है। जिससे मौके पर ही उसकी माैत हो गई। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपियों को हिरासत में लिया। मौके से अवैध पिस्टल भी बरामद किया गया है। 3 साल से चल रहा था अफेयर...

मामला काशीराम कॉलोनी के पीछे बसे एक मोहल्ले का है। जहां शोएब प्रॉपर्टी ड‍ीलिंग का काम करता था। 3 साल से उसका अफेयर नमिता सिंह ( बदला हुआ नाम) के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। जिसका कारण लड़की का किसी और के साथ अफेयर बताया जा रहा है। जिसे लेकर शोएब से झगड़ा चल रहा था।

इस बीच लड़की के परिजनों ने लड़के को फोनकर घर बुलाया। दोनों के घरों की दूरी लगभग 100 मीटर थी। मृतक अपने दोस्त नितेश श्रीवास्तव के साथ लड़की के घर पहुंचा।

सिर में मारी गई थी गोली

दोस्त ने बताया, ''शोएब के अंदर जाने के मैं घर के बाहर गाड़ी में बैठा था। कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनाई दी। मैं दौड़कर अंदर पहुंचा तो देखा शोएब खून से लथपथ सोफे पर तड़प रहा था। इससे पहले उसे हॉस्पिटल लेकर जाता उसकी मौत हो गई।''

लड़के के मामा ने बताया, ''लड़की वालो ने मिलने के लिए घर पर बुलाया था। जहां उसको जान से मार दिया। दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।''

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

बाराबंकी सीओ सीटी आर्यन सिंह ने कहा, ''देर रात काशीराम कॉलोनी के पास का है। जहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का है, मृतक की मां ने आरोप लगाया है, लड़की की मां और भाई घर ने बेटे को घर बुलाकर जान से मार दिया। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।''

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad