fb पे खुली पति की पोल,एक नहीं उसने 4 लड़कियों से की थी शादी - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Friday 17 November 2017

fb पे खुली पति की पोल,एक नहीं उसने 4 लड़कियों से की थी शादी

 

New Delhi: Bhopal शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने वुमन कमिशन पहुंचकर अपने हसबैंड के खिलाफ कंप्लेंट की। उसने बताया कि उसकी लव मैरिज हुई है। लेकिन उसके पति की पहली से तीन और शादियां हो चुकी है।

एक महिला ने वुमन कमिशन पहुंचकर अपने हसबैंड के बारे में बताया कि उसके हसबैंड ने डिवोर्स लिए बिना ही उसके साथ लव मैरिज की है। इसके अलावा भी उसके पति की पहले दो शादियां हो चुकी है। जिसकी जानकारी महिला को नहीं थी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका हसबैंड अब एक दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। वो अब तक चार शादियां कर चुका है।

महिला ने बताया कि एफआईआर दर्ज किए हुए उसे 5 महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे अरेस्ट नहीं किया है। वुमन कमिशन ने इस मामले में पुलिस से अरेस्ट करने की सिफारिश की है।

कमिशन में सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि उसने निर्मल श्रीवास्तव से 22 अप्रैल 2016 को लव मैरिज की थी। शादी के बाद उसे ससुराल वालों ने स्वीकार नहीं किया। इसलिए वह और निर्मल अलग रहने लगे। शादी के 6 महीने के बाद उसके पति का व्यवहार बदलने लगा। वो हर समय पैसे की डिमांड करता था। वो हर समय रुपए की मांग करता। उसने धीरे धीरे उसकी जमा पूंजी पांच लाख रुपए खर्च कर दिए। वह बात-बात पर मारपीट करने लगा। एक दिन गुस्से में बोल दिया कि वह उसे पसंद नहीं करता। रुपयों के लिए शादी की थी। अब वह माता-पिता के कहने पर शादी करेगा।

मुताबिक, एक दिन जब वो फेसबुक चला रही थी तो उसने निर्मल की फोटो दूसरी महिला के साथ  देखी। वह ससुराल गई तो वहां से आपत्तिजनक शब्द बोलकर भगा दिया गया। महिला ने बताया कि जब उसे दूसरी शादी के सबूत मिल गए तो उसने महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसी दौरान पता चला कि निर्मल दो शादियां पहले कर चुका है। उसने उन लड़कियों को भी धोखा दिया।

महिला ने वुमन कमिशन को दोनों लड़कियों के साथ हुए बातचीत के ऑडियो सुनाए और कमिशन की प्रेसिडेंट से बात कराई। दोनों महिलाओं ने कमिशन को बताया कि वे इस मामले को लेकर समाज के सामने नहीं आना चाहती है।

कमिशन की सिफारिश-साइबर क्राइम के तहत बढ़ाएं धाराएं, करो अरेस्ट। वुमन कमिशन की प्रेसिडेंट ने सुषमा को दिए डॉक्यूमेंट को देखने के बाद एसपी से कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। उन्होंने डीआईजी को निर्मल के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत धाराएं बढ़ाने और महिला थाने में दर्ज एफआईआर के तहत तुरंत अरेस्ट करने की सिफारिश की है।वहीं इस मामले में निर्मल का कहना है कि जो प्रूफ करना है, कोर्ट में करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad