पत्नी से नाराज होकर की पति ने सुसाइड - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Friday 17 November 2017

पत्नी से नाराज होकर की पति ने सुसाइड



आगरा.पत‍ि की आदत से परेशान मह‍िला मायके भाग गई। जब युवक पत्नी को लाने के ल‍िए ससुराल गया तो वह उसके साथ जाने से मना कर दी। लड़की के घरवालों ने भी व‍िदाई करने से इनकार कर द‍िया। इस बात नाराज युवक शुक्रवार को ससुराल के पास जंगल में पेड़ से लटकर सुसाइड कर ल‍िया। पुल‍िस ने शव को पोस्टमॉर्टम के ल‍िए भेजकर मामले की जांच में जुटी है। आगे पढ़‍िए पूरा मामला...

घटना आगरा के प‍िनाहट थानाक्षेत्र की है। फतेहाबाद थानाक्षेत्र में लज्जाराम (25), पत्नी संतो और दो बेटे (3 साल और 1 साल) के साथ रहते थे। 4 साल पहले शादी हुई थी। पति शराब का लती था। इसको लेकर दोनों में आए दिन मारपीट होती थी। इसी कारण 3 महीने पहले संतो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। गुरुवार को वो पत्नी को लाने ससुराल पहुंचा था। लेकिन उसने साथ चलने से इनकार कर दिया।

ससुर अशोक कुमार ने भी बेटी को व‍िदा करने से मना कर द‍िया। उन्होंने कहा, पहले अपने मां-बाप को बुलाओ, इसके बाद ही कुछ होगा। आरोप है कि इसके बाद वो ससुराल के पास जंगल में जाकर एक पेड़ पर फांसी लगा ल‍िया।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे लोगों की नजर पेड़ पर पड़ी और पुलिस की इस बात की जानकारी दी गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहते हैं पुल‍िस अधि‍कारी

एसपी ग्रामीण अखिलेश के अनुसार, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांक‍ि, पोस्टमॉर्टम र‍िपोर्ट आने के बाद भी सही कारणों का पता चल पाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad