आप देंगे बेहतर आइडिया तो मोदी सरकार आपको देगी 10 लाख रूपए तक जीतने का प्लान... - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Friday 17 November 2017

आप देंगे बेहतर आइडिया तो मोदी सरकार आपको देगी 10 लाख रूपए तक जीतने का प्लान...



New Delhi: जरा सोचिए अगर आप अपने सिर्फ एक आइडिया से 10 लाख रूपए कमा लें तो? जी हां- अगर आपके पास है हुनर, कुछ कर दिखाने का जज्बा,बेहतर आइडिया तो मोदी सरकार आपके लिए लेकर आए हैं 10 लाख रूपए तक जीतने का एक जबरदस्त प्लान...

दरअसल, मोदी सरकार लगातार देश निर्माण में जनता की मूमिका को लगातार बढ़ाने के लिए नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं। इसी के साथ PM मोदी आपके सामने एक ऐसा चैलेंज लेकर आएं है जो आपको लखपति बना सकती है। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है बस आपको सरकार के लिए एक बेहतर आइडिया परोसना है। अगर आपका आइडिया PM मोदी को भाया तो आप जीत सकते हैं पूरे 10 लाख।

केंद्र सरकार ने एक इनोवेशन (नई सोच) चैलेंज का आयोजन किया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपके पास 15 दिसंबर तक समय है। ऐसा नहीं है कि इसमें एक ही इनाम दिया जाएगा। एक मुख्य  इनाम के अलावा तीन और प्राइज दिए जाएंगे। इसमें तीन बेस्ट आइडिया को 2 लाख, दूसरे को 3 लाख और पहले सर्वश्रेष्ठ आइडिया को 5 लाख  रुपये का इनाम दिया जाएगा।

'माय लव स्टील आइडिया' नाम के इस इनोवेशन चैलेंज में सबसे अहम शर्त है, वह यह है कि आपका आइडिया स्टील के उपयोग को लेकर होना चाहिए। इसमें आपको 500 शब्दों में बताना होगा कि आपका आइडिया क्या है।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad