लड़की ने सरेआम अपने मंगेतर की चप्पल से की पिटाई - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Wednesday 22 November 2017

लड़की ने सरेआम अपने मंगेतर की चप्पल से की पिटाई



खंडवा(भोपाल).दहेज प्रताड़ना और शादी के लिए शर्त रखने पर एक युवती ने अपने मंगेतर की चप्पल से पिटाई कर दी। लड़की का आरोप है कि लड़के वालों की तरफ से बेवजह मांग की जा रही है। 28 नवंबर को शादी होने की तैयारियां हो चुकी थी। ठीक 8 दिन पहले लड़के और उसके परिजन शादी से मुकरने लगे। अजीबो गरीब शर्तें रखने लगे। इससे पहले भी मोबाइल पर बात नहीं करने की बात पर लड़के ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया था।क्या है मामला....

 शादी से सात दिन पहले शर्तें रखने, स्टांप पर लिखकर लड़की के साइन लेने गए लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी। लड़का स्टांप पर साइन तो नहीं करा पाया।

पिटाई से लड़के के चेहरे पर निशान बन गए। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

लड़की ने पिटाई के बाद कहा दहेज के लोभियों के लिए यही सजा होना चाहिए, ताकि किसी और लड़की से दहेज मांगने की हिम्मत भी ना कर सकें। साथ ही करतूत सबके सामने आए।

लड़की सरकारी स्कूल में असिस्टेंट टीचर है। खरगोन के रहने वाले भूपेन्द्र नाम के लड़के से उसकी शादी तय हुई थी।

सोमवार को मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। दोनों के परिजन फिर से शादी के लिए राजी हो गए थे।

मंगलवार 21 नवंबर को भूपेंद्र अपने माता-पिता और परिवार वालों के साथ कोर्ट गए। स्टांप पर शर्तें लिखवाईं। यह स्टांप लेकर कविता से साइन कराने गया।

इसके बाद शहर के कोतवाली के ठीक सामने फोटोकॉपी की दुकान पर कविता को बुलाया। कविता ने स्टांप में लिखी शर्ते पढ़ी। इसके बाद चुप चाप चप्पल से पिटाई कर दी।

कविता और परिवार ने कोतवाली के सामने भूपेंद्र की 20 मिनिट तक धुनाई की। कविता की शिकायत पर भूपेंद्र के खिलाफ धारा 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

शादी काे तैयार था, पीटा क्यों

भूपेंद्र ने बताया वह राजीनामे के बाद शादी के लिए तैयार था। मैंने अौर परिजनों ने दहेज की काेई मांग भी नहीं की थी। कविता और उसके परिजनों ने मेरे साथ मारपीट की जो कि गलत है।

किसी और से दहेज ना मांगे, इसलिए पीटा

कविता ने बताया शादी के कार्ड बंट जाने और सभी तैयारियां हो जाने के बाद भूपेंद्र और उसका परिवार साइबर कैफे खोलने के लिए 2 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

शादी के लिए अजीब शर्तें रखीं। बगैर सहमति से के स्टांप पर शर्तें लिखवाकर हस्तक्षर कराने आ गया। इस कारण उसे सबक सिखाना जरूरी हो गया था।

सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई की ताकि वह किसी और लड़की या उसके परिवार से दहेज मांगने की सोच भी नहीं सके।

यह शर्तें लिखीं थी

शादी के बाद नौकरी से छुट्टी लेकर ससुराल में रहना होगा।

परिजन या पति से विवाद होने पर थाना-कोर्ट में नहीं जाओगी।

शादी के लिए भूपेंद्र व उसके परिजनों द्वारा दहेज की मांग नहीं की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad