एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ी रही ये लड़की। - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Wednesday 1 November 2017

एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ी रही ये लड़की।


मुंबई. आर्थिक राजधानी मुंबई में इंसानियत पर सवालियां निशान लगाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 17 साल की कॉलेज स्टूडेंट अनन्या गायतोंडे हादसे का शिकार होकर सड़क पर पड़ी रही और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। हद तो तब हुई जब एक शख्स ने उसकी हेल्प करने की जगह उसका मोबाइल चोरी कर लिया और वहां से फरार हुआ। काफी देर बाद एक दो महिलाओं ने लड़की को सड़क पर पड़े देखा और उसे किसी तरह से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इस घटना के बाद लड़की के नाराज पिता ने अपने फेसबुक पेज पर जमकर भड़ास निकालते हुए पूरी कहानी बयान की है।क्या लिखा है फेसबुक पर ..

अनन्या के पिता विश्वनाथ गायतोंडे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है,"कल मेरी बेटी एक हादसे का शिकार हो गई। एक तेज रफ्तार बीके सवार ने दोपहर 2.45 पर अंधेरी के 4 बंगलों सिग्नल के पास उसे टक्कर मार दी। मेरी बेटी काफी देर तक बेहोश हाल में सड़क पर पड़ी रही, लेकिन कोई उसकी हेल्प के लिए आगे नहीं आया। एक शख्स भीड़ से आया और मेरी बेटी का फोन चोरी कर ले गया।"

आगे लोगों पर नाराजगी जताते हुए विश्वनाथ ने लिखा है,"बाकी लोग चुप-चाप खड़े होकर मेरी 17 साल की बेहोश बेटी का तमाशा देखते रहे और कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाने का प्रयास भी किया। तभी भगवान ने दो महिलाओं(एक मां और बेटी) को ऑटो से वहां भेजा। उन्होंने मेरी बेटी को सड़क पर देख उसकी हेल्प करने का प्रयास किया। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें भी रोकने का प्रयास किया। यह बेहद शर्मनाक था।"

 महिलाओं की तारीफ करते हुए विश्वनाथ ने लिखा,"दोनों ने लोगों की बातें न सुनते हुए मेरी बेटी पर पानी के छींटे मारे। इस हादसे के बाद बेटी काफी देर तक पूरी बेसुध रही। महिलाओं ने उसके बैग को सर्च कर मेरा नंबर खोजा और मुझे घटना की जानकारी दी।"

आगे फेसबुक पर विश्वनाथ ने लिखा है,"इसके बाद महिलाएं मेरी बेटी को अपने घर ले गईं और तब कट उसे अपने घर में रखा जब तक मैं वहां पहुंच नहीं गया। मैं वहां पहुंचा और अपनी बेटी को लेकर कोकिलाबेन हॉस्पिटल में गया। वहां डॉक्टर्स ने बताया कि मेरी बेटी की हालत सही है। तब जाकर मेरी जान में जान आई।"

मुंबई पुलिस से लगाई चोर को पकड़ने की गुहार

फोन चोरी करने वाले पर नाराजगी जताते हुए विश्वनाथ ने लिखा,"हम किस तरह के शहर में रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में कोई कैसे फोन चोरी कर सकता है? अगर उसका फोन उसके पास होता तो वह एक घंटे पहले हॉस्पिटल पहुंच सकती थी।

आगे विश्वनाथ ने मुंबई पुलिस से गुहार लगाते हुए लिखा है,"मैं चाहता हूं की मुंबई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे मेरी बेटी को टक्कर मारने वाले और उसका फोन चुराने वाले को जल्द से जल्द पकड़े।"

आगे फेसबुक पर लिखा गया है,"मुझे पता है कि मुंबई आज भी कुछ अच्छे लोगों की वजह से जिंदा है।"

फेसबुक पर विश्वनाथ द्वारा लिखी यह कहानी खूब वायरल हो रही है। इस घटना की निंदा करने के साथ-साथ लोगो आरोपियों को जल्द से पकड़ने की बात कह रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad