10 साल पुराने रिलेशन का हुआ इतना बुरा अंत - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Monday 6 November 2017

10 साल पुराने रिलेशन का हुआ इतना बुरा अंत



रांची। कोलकाता की फोर्टिज हॉस्पिटल में काम करने वाली स्वाति को नहीं पता था कि 10 साल के रिलेशन का अंत इतना बुरा होगा। स्वाति का रीजोश नाम के लड़के से करीब 10 सालों से रिलेशन था जिसके बारें में दोनों के घरवालों को पता था। दोनों के बीच शादी की बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिससे परेशान होकर स्वाति ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया। ये कहकर टाल देता था शादी की बात...

स्वाति ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर ली। स्वाति कई दिनों से रीजोश से शादी करने का कह रही थी लेकिन वो हमेशा सरकारी नौकरी की बात कर टाल देता था।

मार्च में रीजोश की ओडिशा में सरकारी नौकरी लग गई, तब स्वाति ने उस पर शादी का दवाब बढ़ाया। लेकिन, रीजोश टाल-मटोल करने लगा और समय मांगता रहा। मंगलवार को रीजोश ने फोन में स्वाति से कहा कि उसकी शादी दूसरे लड़की से तय हो गई है। इसी बात पर फोन में ही दोनोंं में खूब झगड़ा हुआ और स्वाति ने जहरीला इंजेक्शन लगा कर सुसाइड कर ली।

रीजोश ने स्वाति से फोन पर कहा था कि वह सोमवार को ही शादी कर रहा है। स्वाति ने उसे काफी मना किया। जब वह नहीं माना, तो स्वाति ने फोन काट दिया। सुसाइड से पहले मां, भाई, दोस्त और प्रेमी रीजोश के लिए सुसाइड नोट लिखा। साथ ही लड़के के फैमिली मेंबर के नाम और उनका मोबाइल नंबर भी लिखा।

मां के नाम पर सुसाइड नोट में स्वाति ने लिखा

मां गुस्सा मत करना। मैं जिंदगी के ऐसे मोड़ पर किसी को छोड़ कर नहीं जाना चाहती हूं। मैं जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहती थी। पर, इतनी जल्दी सब कुछ खत्म होगा मालूम नहीं था। मैं जीना चाहती हूं, पर तड़प-तड़प कर नहीं।

मैं कितने महीनों से सोई नहीं हूं। खाना भी नहीं खाया। रीजोश ने मुझे बबार्द कर दिया। मैं जीना चाहती थी, पर जी नहीं पा रही हूं। प्लीज माफ कर दीजिएगा। मां हिम्मत रखना। लाइफ की जर्नी यहीं तक थी।

रीजोश के नाम भी लिखा सुसाइड नोट

चलो रीजोश आज से सब खत्म। नो मोर ब्लैकमेलिंग। मैंने जो किया, सभी गलत। आप सही हो। मेरी हालत क्या है तुम कभी नहीं समझ सकते। अपने आप सब निर्णय ले लिया। अपने आप से पूछो कि कौन किससे बदला ले रहा है। प्यार के बदले प्यार मांगा था, पर आज तड़प-तड़प कर मर रही हूं।

घंटों बाद पुलिस को मिली सूचना

शहर में दोपहर से ही चर्चा थी कि कोकर की एक लड़की ने सुसाइड किया है, पर सदर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस को रात आठ बजे सूचना मिली कि बरियातू पुलिस ने रिम्स में मृतका के परिजनों का बयान लिया है। इसके बाद सदर पुलिस ने बयान अपने पास मंगवाया और मामला दर्ज किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad