1 महीना पहले घर से भागी लड़की,अपने पति के साथ पहुंची थाने - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Tuesday 14 November 2017

1 महीना पहले घर से भागी लड़की,अपने पति के साथ पहुंची थाने



उदयपुर. शहर के ग्लास फैक्ट्री क्षेत्र में 9 अक्टूबर को हैप्पी होम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल रहे विनोद शर्मा, उनकी पत्नी कल्पना, छोटी बेटी अंजू और बेटे निखिल के सामूहिक आत्महत्या प्रकरण में बड़ी बेटी कोमल अपने पति पृथ्वीराज के साथ सोमवार को प्रतापनगर पुलिस थाने पहुंची और बयान दिए। बता दें कि पुलिस को करीब एक महीने से उसकी तलाश थी। घरवालों को भी पता था हमारे बारे में...

पुलिस के मुताबिक, कोमल ने बयान दिया कि 2 साल पहले की उसने शादी कर ली थी, लेकिन शुरू में घर पर किसी को नहीं बताया था। दोनों के घर पास ही हैं और बचपन से ही साथ-साथ पढ़ रहे थे। घरवालों को हमारे बारे में पता था, जिसके चलते पिता से कई बार बहस भी हो चुकी थी।

कोमल ने बयान दिया कि उसने अपने परिजनों को बाद में शादी के बारे में बताया और पति पृथ्वी के साथ रहने के लिए घर से चली गई।

पुलिस कई दिनों से पूछताछ के लिए कोमल की तलाश कर रही थी, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण पता नहीं चल पा रहा था। उससे बात होने के बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाया।

सुसाइड नोट में कोमल का जिक्र नहीं

पुलिस का कहना है कि कोमल बालिग है। वह अपने जीवन साथी को चुनने का अधिकार रखती है और विनोद शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या की जिम्मेदारी स्वयं लेना लिखा था।दोनों कारणों से कोमल पर कोई मुकदमा नहीं बन सकता। इसलिए उसके बयान लेकर उसे छाेड़ा गया है।

यह था मामला

9 अक्टूबर को विनोद शर्मा, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे ने कीटनाशक पी लिया था। जिससे उसी दिन एक के बाद एक चारों सदस्यों ने दम तोड़ दिया था। आत्महत्या के पीछे बड़ी बेटी कोमल के प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा था। कीटनाशक पीने के बाद छोटी बेटी अंजू ने चाचा पुरुषोत्तम को फोन कर कहा था कि हम चारों को बचा लो, हम मरने वाले हैं। चाचा के कुछ बोलने से पहले ही फोन कट गया था। बाद में सभी की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad