पांच साल तक रखा देवर ने भाभी का ध्यान,उसके बाद बिखर गयी खुशिआ - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Sunday 29 October 2017

पांच साल तक रखा देवर ने भाभी का ध्यान,उसके बाद बिखर गयी खुशिआ



रोहतक. प्रीति की शादी के दो साल बाद पति जसबीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पांच साल बाद भी ना तो सुराग लगा है ना ही वह खुद लौट कर आया। परिवार ने एक साल जसबीर का इंतजार करने के बाद उसके छोटे भाई जितेंद्र उर्फ जेंडर को प्रीति की जिम्मेदारी सौंप दी। देवर से पति बने जितेंद्र ने भी पांच साल ही साथ निभाया। शनिवार आधी रात के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रात 3 बजे धांय-धांय के शोर से टूटी फैमिलीवालों की नींद ...

आजादगढ़ के रहने वाले जितेंद्र की बहन आशा ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपनी बीमार मां से मिलने के आई थी। यहां पता चला कि शनिवार को चार साल भतीजे निर्भय का जन्मदिन है। इसलिए वह यहीं रुक गई।

शनिवार शाम करीब आठ बजे केक काटकर निर्भय का जन्मदिन मनाया। उसके अलावा जितेंद्र, प्रीति उसकी मां बच्चे मौजूद रहे। सभी ने साथ बैठकर केक खाया। इस दौरान किसी की आपस में कोई कहासुनी नहीं हुई। खाना खाने के बाद सब सो गए।

जितेंद्र कुछ काम होने की बात कहकर बाइक लेकर घर से बाहर चला गया। आधी रात को गोली चलने के शोर से नींद खुली। आवाज की दिशा में दौड़ीं तो रसोई में जितेंद्र और प्रीति दोनों लहूलुहान पड़े नजर आए।

प्रीति से वजह पूछनी चाही तो उसकी आवाज नहीं निकली। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए पीजीआईएमएस पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र का अभी भी इलाज चल रहा है।

समझौता करवाने गया जसबीर नहीं लौटा


 प्रीति के भाई अरविंद ने बताया कि जसबीर प्रॉपर्टी डीलर था। जितेंद्र का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। उसका समझौता करवाने के लिए जसबीर, जितेंद्र उसका बहनोई मामले का निपटारा कराने गए थे। इसके बाद से जसबीर वापस नहीं आया है।

पुलिस में शिकायत भी दी, मगर कुछ पता नहीं लगा। यही नहीं जसबीर के मामले में पुलिस को लिखित रूप में कोई कार्रवाई नहीं करने की अपील की गई।इसके बाद से पुलिस ने ये मामला बंद कर दिया था।


रसोई में थी खाना बनाने की तैयारी


 घर में हुई घटना से पहले रसोई में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। बर्तन में कुछ रोटियां गुथा हुआ आटा रसोई में मिला है। इस स्थिति से पुलिस विवाद का कारण तलाशने का प्रयास कर रही है।

चर्चा है कि खाना बनाने को लेकर ही दोनों में तकरार हुई। यही तकरार विवाद का कारण बनी। पुलिस ने विवाद का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

मेरा परिवार बिखर गया


 जितेंद्र खुद को गोली मारने के बाद पीजीआईएमएस के वार्ड पांच में भर्ती है। यहां पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब उससे बात करने का प्रयास किया तो उसने बात करने से साफ मना करते हुए बोला, चले जाओ मेरा परिवार बिखर गया। पता नहीं मेरी पत्नी किस हाल में होगी।

पुलिस अधिकारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि जितेंद्र के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच रही है



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad