uber कैब ड्राइवर को की तीन महिलाओ ने जान से मारने की कोशिश - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Thursday, 21 September 2017

uber कैब ड्राइवर को की तीन महिलाओ ने जान से मारने की कोशिश



केरल में यूबेर कैब ड्राइवर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, कैब ड्राइवर ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने 'राइड-शेयर' सेवा के लिए कैब बुक की है। महिलाओं ने कहासुनी के बाद कल वैतिल्ला के पास चालक पर हमला किया


पुलिस के मुताबिक महिलाओं की मांग है कि कैब में पहले से यात्रा कर रहे  व्यक्ति को उतर जाने के लिए कहा जाए। लेकिन चालक ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन लोगों के बीच में कहासुनी हुई और बाद में विवाद जान लेने तक पहुंच गया


घायल कैब ड्राइवर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर के बयान के बाद आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।


इस बीच, उन तीन महिलाओं में से दो ने आरोप लगाया है कि उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कैब चालक ने अभद्र भाषा का उपयोग किया था।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad