ये 5 टोटके नए साल 2018 में आपको मालामाल कर सकते हैं - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Monday 1 January 2018

ये 5 टोटके नए साल 2018 में आपको मालामाल कर सकते हैं


धीरे- धीरे एक और साल निकल गया, पता ही नहीं चला 2018 आ गया। खैर 2017 जैसे जाना था चला गया, कई ख्वाहिशें पूरी हुई, तो कुछ इच्छाएं अधूरी भी रह गयी।

वैसे ये तो हर साल की कहानी है। लेकिन अब जो आने वाला साल है उसका स्वागत क्यों ना हम अपनी बाहें फैलाकर करे। इस नए साल को अपना सबसे अच्छा साल बनाने का प्रयास करे। शास्त्रों में कहा गया है कि किसी काम का श्रीगणेश अच्छा है तो उसका अंत भी अच्छा ही होगा।

इसलिए हम आपको बताने जा रहे है भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के कुछ उपायों के बारे में। अगर आप भी इस महीने में यहां बताए गए उपाय कर लेंगे तो आने वाले नए साल 2018 में आपके घर की परेशानियां दूर हो सकती है।

हाथी को खिलाये हरा चारा

भगवान श्री गणेश के प्रतिरूप हाथी को हरा चारा खिलाने से बड़ी-बड़ी परेशानियां इसी पुराने साल में पिछे छुट जाएँगी। साथ ही मंदिर जाकर श्रीगणेश से परेशानियों को दूर करने के लिए प्रार्थना करे इससे आपकी कई सालों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल जायेगा।

 लड्डू का भोग लगायें-

रोज सुबह स्नान करने के बाद एक थाली ले और उस पर चन्दन से “ॐ गं गणपतेय नम:” मंत्र लिखे इसके बाद इस थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखे और भगवान श्री गणेश को भोग लगायें।


गुड़ का भोग लगाये-

सुबह जल्दी उठ कर स्नान करले उसके बाद भगवान श्रीगणेश के मंदिर जाकर गुड़ की 21 ढेली या 21 छोटे-छोटे टुकड़े श्रीगणेश को अर्पण करे साथ ही दूर्वा भी चढायें इससे आने वाला समय मंगलमय होता है।

नारियल का अर्पण-

नारियल को भगवान श्रीगणेश के तुल्य माना गया है। इसलिए 7 नारियल की मालाएं बनाये और श्रीगणेश के मंदिर में जाकर चढ़ाये इससे कार्यों में आ रही बाधाँयें दूर होती है।


जनेऊ का अर्पण करे-

भगवान श्रीगणेश के मंदिर जाकर जनेऊ का अर्पण करने से भगवान श्रीगणेश प्रसन्न होते है। साथ ही सिन्दूर से श्रृंगार करे और मोदक का भोग लगाये।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad