साटक नदी में इंदौर की एक महिला का मिला शव। - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Wednesday 15 November 2017

साटक नदी में इंदौर की एक महिला का मिला शव।




इंदौर। इंदौर-खरगोन हाईवे पर साटक नदी में इंदौर की एक महिला का शव मिला है। महिला के कपडे़ फटे हुए थे। शव के पास एक बिना नंबर की बाइक, एक मोबाइल और मेकअप किट मिला है। महिला ब्यूटीशियन थी और दुल्हन के मेकअप करने अक्सर बाहर जाती रहती थी। एक महीने से नहीं जा रही थी पाॅर्लर...

मृतक महिला की पहचान इंदौर की सपना विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को साटक पुलिया के नीचे नदी में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी।

जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो महिला के पास एक बिना नंबर की बाइक पड़ी थी। एक बैग में मोबाइल और मेकअप का सामान भी था।

मोबाइल और मेकअप किट पानी में भीग चुके थे, लिहाजा मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाई गई। सिम के नंबरों से पता चला कि महिला का नाम सपना पति मुकेश विश्वकर्मा है।

वह मूलरूप से भगवानपुरा, खंडवा की निवासी है, लेकिन पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ नेहरू नगर इंदौर में रह रही थी।

सूचना मिलने मृतका का पति मुकेश घटनास्थल पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि सपना ब्यूटीशियन थी। वह एक पाॅर्लर में काम करती थी। पिछले एक महीने से उसने पाॅर्लर पर जाना बंद कर दिया था। अब वह सिर्फ संबंधों के आधार पर दुल्हन के मेकअप के लिए जाती थी। काम के सिलसिले में बाहर रहने के कारण वह देर रात तक घर आती थी।

..बच्चों को छोड़कर गई थी घर से.

मुकेश ने बताया कि दो दिन पहले वह काम पर निकला तो बच्चे और पत्नी घर पर थे। शाम को लौटा तो बच्चे पड़ोस में थे। सपना को काॅल किया तो फोन बंद आया। सुबह पुलिस से पता चला दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि घटनास्थल पर मिली बाइक उसकी नहीं है। पत्नी यहां कैसे पहुंची, इस बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस बाइक मालिक का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में बाइक दवाना के शो रूम से खरीदने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. राकेश पाटीदार ने बताया महिला के सिर-हाथ में गंभीर चोट थी, लेकिन ये कहना मुश्किल है कि मौत इन चोटों की वजह से ही हुई, इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा है। इससे मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad