विवाहिता लड़की ने मानसिक प्रताड़ना से तंग होकर की खुदकुशी। - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Monday 13 November 2017

विवाहिता लड़की ने मानसिक प्रताड़ना से तंग होकर की खुदकुशी।



नई दिल्ली.एक महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने घर की छत पर लगे लोेहे के जाल में चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है। नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद ससुराल पक्ष उसके शव को टच नहीं करे।

 दरअसल, पूरा मामला उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला पुलिस थाना इलाके का है। मृतका की पहचान 32 साल की निधि बंसल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, निधि बंसल अपने पति अतुल बंसल के साथ शास्त्री नगर ए/268 में रहती थी।

दोनों की शादी 4 दिसम्बर 2013 में हुई थी। शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।

बताया गया कि शादी के चार साल तक अतुल ने निधि के साथ संबंध नहीं बनाए थे। इस वजह से उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे निधि ने मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाई है।

वहीं घर में मौजूद लोगों ने निधि को फंदे से लटका हुआ देख आस पास के लोगों को मौके पर इकट्ठा कर लिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को महिला के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित करते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी है।

उसने लिखा है कि पति भी उसे काफी परेशान करता है। जीते जी पति ने उसे कभी नहीं छुआ।इसलिए उसकी मौत के बाद भी शव को ससुराल का कोई भी शख्स हाथ नहीं लगाए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच स्थानीय एसडीएम को सौंप दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad