New Delhi: Puri शहर के एक मशहूर होटल में पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में पुलिस ने 25 लोगों के साथ 10 डांसर गर्ल को हिरासत में लिया हैं।
पुरी की मरिन पुलिस ने एक प्रतिष्ठित होटल में छापेमारी की है। बुधवार की रात को पुलिस ने इस होटल से 25 लोगों को अश्लील डांस करने के लिए हिरासत में लिया है।
मुताबिक होटल में एक प्राइवेट पार्टी चल रही थी। जहां लड़कियां आपत्तिजनक तरीके से डांस कर रही थीं। पुलिस को किसी सूत्र से इस खबर की जानकारी मिली। पुलिस ने देरी ना करते हुए तेजी से काम किया और 25 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस पार्टी के इवेंट मैनेजर को भी हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोटल में हो रही पार्टी और डांस नंबरों की आवाज से परेशान होकर दूसरे मेहमानों ने इसकी शिकायत होटल स्टाफ से की। जब होटल स्टाफ ने कोई एक्शन नहीं लिया तो लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी।

No comments:
Post a Comment