Women In Flirts Ahead Of Men - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Friday, 11 August 2017

Women In Flirts Ahead Of Men

फ़्लर्ट करने में महिलाएं पुरुषो से भी आगे.....

Women in flirts ahead of men

रिलेशनशिप और फ्लर्टिंग को लेकर हमेशा लड़कों को बादशाह माना जाता है। किसी पार्टी, फंक्शन या फिर शादी में किसी भी लड़की से पहली बात अक्सर लड़के ही करते हैं।

किसी से भी पूछने पर वह यही बताएगा कि लड़के ही पहला मूव करते हैं। इसके बाद लड़की अपनी रजामंदी दिखाती है, या फिर रिजेक्शन देती है, लेकिन अब इसे लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।


एक बायॉलजिस्ट ने अपनी रिसर्च में खुलासा किया है कि लड़कियां लड़कों से भी ज्यादा फ्लर्टिंग करती हैं। हेलन फिशर नाम के इस साइंटिस्ट ने अपनी नई बुक एनाटॉमी ऑफ लव में यह खुलासा किया है। सोचिए आप किसी बार में हैं और आपके सामने एक लड़की अपनी दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही है, लेकिन अचानक वह खूबसूरत सी लड़की एक लड़के के पास जाती है जो दरवाजे पर खड़ा है। यह सब देखकर आपको लगता है कि कुछ शुरू होने वाला है। यह आमतौर पर होता है, लेकिन आप फिर भी यही सोचते रह जाते हैं कि पहली शुरुआत किसने की होगी।


इसका जवाब है लड़की, क्योंकि पहले लड़की अपने एक्सप्रेशन से ही बताती है कि वह इंट्रेस्टेड है या फिर नहीं। यह उसकी स्माइल और आंखों से पता लगाया जाता है। इस पूरे रहस्य को जानने के लिए वॉशिंगटन के एक एंथ्रोपॉलोजिस्ट डेविड गिवन्स और सेक्सॉलजिस्ट टिमोथी पर्पर ने कई बार और क्लबों में सैकड़ों घंटे बैठकर कपल्स को उनकी पहली मुलाकात में देखा।

इस पूरी रिसर्च में जो रिजल्ट निकला वह काफी चौंकाने वाला था, इसमें आधे से ज्यादा केसों में महिलाओं ने पहल की थी, लेकिन हेलन फिशर ने 25 हजार सिंगल लड़के-लड़कियों पर 2010 में स्टडी की थी। जिसमें पता चला था कि हर उम्र और रंग की महिलाएं ही ऐसे मामलों में ज्यादातर पहल करती हैं। इसके बाद 2012 में लगभग 5 हजार पुरुषों ने माना था कि उन्हें किसी महिला ने कहीं बाहर जाने का इनविटेशन दिया और इनमें से 95 प्रतिशत आदमी इस बात से खुश थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad