प्यार अँधा होता है ........ - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Friday, 18 August 2017

प्यार अँधा होता है ........


New Delhi: 'लंगूर के हाथ अंगूर' ये कहावत तो आपने सुनी होगी, ऐसे ही कुछ कमेंट्स इस कपल को मिल रहे हैं। तस्वीरों में दिख रहे कपल कंबोडिया के रहने वाले फ्नोम पेन्ह और उनकी गर्लफ्रेंड क्वान डी हैं। दोनों की कुछ फोटोज सोशल साइट्स पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। लेकिन ये क्या इनकी फोटो शेयर करने के बाद गर्लफ्रेंड ने तो अपनी खूबसूरती के दम पर लोगों से खूब तारीफें बटोर लीं,लेकिन बेचारे फ्नोम का मजाक बन गया। 



कहते हैं प्यार अंधा होता है। कहीं भी किसी भी वक्त, किसी से भी जाता है। प्यार पहली नजर में भी हो जाता है। तस्वीरों में दिख रहे लड़का और लड़की असल में एक दूजे के दीवाने हैं। गर्लफ्रेंड ने अपने प्यार के सामने कभी भी फ्नोम की सूरत नहीं लाई। लोगों ने उनके काले रंग को लेकर काफी मजाक उड़ाया। लेकिन क्वान का कहना है कि वह उनसे बेहद प्यार करती हैं  और उनपर गर्व भी करती हैं। क्वान का कहना है कि वह कभी भी फ्नोम का रंग देखकर उनसे प्यार नहीं की हैं। 

लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कपल्स को जज करने और अपनी राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। फ्नोम के  चर्चा में आने की वजह भी यही थी। खूबसूरती के कारण फ्नोम को लोगों ने निशाने पर ले लिया। उसके काले रंग और चेहरे की बनावट को लेकर तरह तरह के कमेंट कर मजाक बनाने लगे।

फ्नोम और क्वान साथ में काफी खुश हैं। फोटोज में इनके बीच का प्यार और साथ साफ दिखाई पड़ता है। क्वान फ्नोम के साथ अपनी फोटोज फेसबुक पर शेयर की। क्वान का कहना है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के स्वभाव से काफी प्रभावित हैं। दरअसल, जहां क्वान का रंग साफ है, वहीं फ्नोम डार्क कॉम्प्लेक्शन के हैं। ऐसे में कई लोगों ने फ्नोम का मजाक बनाया। 

कुछ ने की तारीफ तो कुछ ने मजाक उड़ाया। दोनों को फेसबुक पर फोटो डालना भारी पड़ गया।  इनकी फोटो कुछ ही देर में ट्रेंड करने लगी। कुछ लोगों ने इस कपल की तारीफ की, साथ ही, दोनों को हमेशा ऐसे ही खुश रहने की दुआ भी दी। हालांकि, इन सब चीजों का प्रभाव इनके रिश्ते पर जरा सा भी नहीं पड़ा। दोनों साथ काफी खुश हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad