एक जू मे महिला कर्मचारी पर टाइगर ने हमला बोला। - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Monday 6 November 2017

एक जू मे महिला कर्मचारी पर टाइगर ने हमला बोला।



इंटरनेशनल डेस्क.रूस की केपिटल सिटी मॉस्को में के एक जू में एक टाइगर ने महिला कर्मचारी पर हमला बोल दिया। यह महिला कर्मचारी टाइगर को खाना देकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बाघ उस पर झपट पड़ा.। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला को घसीटकर अपने बाड़े में ले आया..

कलिंनिग्राड जू में रहने वाले टाइफून नाम के टाइगर ने महिला जू-कीपर लूत्सिया पर अचानक ही हमला बोल दिया और उसे घसीटकर बाड़े में ले आया।

इस दौरान जू का कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। लेकिन, लूत्सिया की आवाज सुनकर जू घूमने आए लोगों ने ऊपर से पत्थर, कुर्सियां जैसी चीजें भी बाघ पर फेंककर मारी।

इसके चलते बाघ ने लूत्सिया को छोड़ दिया और लोगों की तरफ देखने लगा। इसी दौरान लूत्सिया बाड़े से भाग निकली और बाहर आते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

इसी दौरान लोगों ने लूत्सिया को उठाया और जू के कर्मचारियों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बाघ ने लूत्सिया पर खतरनाक तरीके से हमला किया था, जिससे उनका चेहरा, गला और दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

इस घटना को देख रही एलिना ने बताया कि यह बहुत भयानक मंजर था, हमें तो यह उम्मीद भी नहीं थी कि लूत्सिया जिंदा बच सकेगी। लेकिन, ईश्वर का शुक्र है कि उसकी जान बच गई।

टाइगर को खाना देने की यह रुटिन प्रोसेस थी

जू के एक कर्मचारी ने बताया कि लूत्सिया ने बाड़े के गेट पर खड़े होकर टाइगर के लिए खाना दिया था।

इस दौरान टाइगर उनसे काफी दूरी पर था। जैसे ही लूत्सिया वापस लौटीं, तभी टाइगर ने उन पर हमला बोल दिया।

यह रुटिन प्रोसेस थी और जू के सभी जानवरों जू-कीपर से अच्छी तरह घुले-मिले हुए हैं। फिलहाल जू प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad