9 बच्चो की माँ को हुआ 23 वर्ष के लड़के से प्यार - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Monday 13 November 2017

9 बच्चो की माँ को हुआ 23 वर्ष के लड़के से प्यार




टाइनसाइड.यूके में अफेयर का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 बच्चों की मां को फेसबुक पर उम्र में 14 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के के लिए उसने न सिर्फ अपने पति से 23 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया, बल्कि अपने बच्चों को भी छोड़कर वो अफ्रीकी देश जाम्बिया भाग गई। टैटू बनवाया, मेकओवर किया और देश छोड़ भागी...

मामला साउथ टाइनसाइट में ईस्ट बोल्डन का है। 44 साल की हैदी हेपवर्थ ने इस अफ्रीकन टॉयब्वॉय ममादोउ के लिए अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया।

हैदी के हसबैंड 44 साल के एंडी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे उस लड़के ने मेरी वाइफ का ब्रेनवॉश कर दिया है।

एंडी के मुताबिक, हैदी ने टैटू बनवाए, अपना मेकओवर किया और पिछले महीने सबकुछ छोड़कर जाम्बिया चली गई।

हसबैंड ने बताया, यूके के बाहर ये उसकी ये पहली ट्रिप है। वो अपने 9 बच्चों को अकेला छोड़ ब्वॉयफ्रेंड के साथ नई लाइफ शुरू करने चली गई।

उन्होंने बताया कि वो बच्चों का बहुत ख्याल रखने वाली और उन्हें प्यार करने वाली मां थी, लेकिन अचानक से उसमें बहुत बदलाव आ गया था। ऐसा लगता था जैसे उसके शरीर में कोई एलियन दाखिल हो गया है।

इतना बदल गई थी हैदी

एंडी के मुताबिक, अफ्रीकी लड़के ने बुरी तरह उसका ब्रेनवॉश कर दिया था। हैदी उसकी कही हर एक बात को बात फॉलो करती थी।

उन्होंने बताया कि हैदी के सोशल मीडिया अकाउंट में मार्च से जब कई एशियाई और अफ्रीकी मैन शामिल हुए, तभी उन्हें लग गया था कि उनकी शादी के टूटने की कगार पर है।

एंडी के मुताबिक, हैदी मेकअप करने लगी थी और ऐसी ड्रेसेज पहनने लगी थी, जो उसने पहले नहीं पहनी। वो दिन भर घर से बाहर दोस्तों के साथ रहती या फोन पर लगी रहती थी।

बच्चों को करती हैं मिस

इधर, हैदी का कहना है कि वो भले ही अपने बच्चों से 3000 मील दूर हो, लेकिन ममादोउ के साथ अपना और अपने बच्चों का फ्यूचर देख रही है।

उसका कहना है कि वो रोजाना वीडियो चैट के जरिए अपने बच्चों के साथ बात करती है और उन्हें भरोसा दिलाती है कि वो उन्हें मिस कर रही हैं।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad