ऐसे सीढ़ियों से घसीटते हुए लड़के को चोरी के संदेह में पीटा - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Tuesday 31 October 2017

ऐसे सीढ़ियों से घसीटते हुए लड़के को चोरी के संदेह में पीटा



ग्वालियर.चोरी के संदेह में भिंड की स्टेट बैंक की एक ब्रांच में सोमवार को 14 साल के लड़के को बैंक कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इसके बाद पहले तो उसे जमकर घसीटा और फिर पिटाई कर दी। लड़का रोते हुए चोर नहीं होने की दुहाई दी, लेकिन बैंककर्मियों ने पीटना नहीं छोड़ा।  बाद में उसे पुलिस ले गई। उस पर आरोप है कि वह एक कारोबारी का रुपयों से भरा बैग ब्लेड से काट रहा था। हालांकि बैंक के सीसीटीवी कैमरे में ऐसी कोई वारदानजर नहीं आई। यह है मामला....

भिंड के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य ब्रांच में सोमवार की दोपहर को भीड़ थी। इसी बीच बैंक में एक 14 साल का लड़का घूमता हुआ मिला। उससे पूछा गया तो लड़के ने जबाव दिया कि वह रुपए जमा करने आया है।

इसी बीच एक पेट्रोल पंप के मैनेजर अश्विनी सविता एक बैग में 7 लाख रुपए लेकर जमा कराने बैंक आए। बैंक ने ज्यादा कैश वालों के लिए एक अलग काउंटर बनाया हुआ है। इसी लाइन में सविता लगे हुए थे।

इसी बीच किसी ने उनके बैग पर ब्लेड से कट लगाकर रुपए का निकालने का प्रयास किया। उसी दौरान वह लड़का वहां से गायब हो गया।

सविता का अपना कैश बैग में देखा, जो सही सलामत था। वे जमा कराते हुए वापस चले गए। इस बीच वह लड़का बैंक में दिखाई दिया। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

जमकर पिटाई की बैंक कर्मचारियों ने 

उस लड़के की बैंक कर्मचारियों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटा और मारते हुए बैंक के बाहर तक लाए। यहां तक कि सीढ़ियों से घसीटकर उतारा। लड़का रोता रहा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पिटाई नहीं रोकी।

इसके बाद पुलिस को खबर की गई। कोतवाली से एक पुलिस का सिपाही भी पहुंच गया। सिपाही के सामने भी पिटाई करते रहे। लड़का रोते हुए चिल्लाता रहा कि उसने बैग में ब्लेड नहीं मारा है।

सीसीटीवी में नहीं दिखाई दिया लड़का

इसके बाद पुलिस अपने साथ उस लड़के को ले गई। बताया जा रहा है कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज में भी लड़का की कोई ऐसी गतिविधि देखने को नहीं मिली, जिसमें वह बैग काटता हुआ दिखाई दे।

इस बीच पुलिस ने भी उससे पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली और साथ में उसकी बैंक में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखाई दी। इस बारे में सीएसपी वीरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

जब सीएसपी तोमर से पूछा गया कि बैंक कर्मचारियों ने एक नाबालिग बच्चे की पिटाई की है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि वे जांच करवा लेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad