पुराने आशिक़ को मारकर घर के आँगन में ही दफना दिया - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Tuesday, 15 August 2017

पुराने आशिक़ को मारकर घर के आँगन में ही दफना दिया


धान का कटोरा कहा जाने वाले छत्तीसगढ़ में गाहे बगाहेक्राइम के ऐसे मामले आते हैं जो राज्य में सुर्खियां बन जाते हैं। इस साल भोपाल के उदयन का मामला सुर्खियों में रहा था. 

उसने अपने माता-पिता को मारकर रायपुर के अपने घर के आंगन में गाड़ दिया था। ऐसा ही एक मामला दो साल पहले सामने आया था जब एक प्रेमिका ने रायपुर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने लाश को घर के आंगन में गाड़कर ऊपर गोभी उगा दी। ये केस अभी कोर्ट में चल रहा है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के शंकरा ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा 9 नवंबर 2015 को अचानक लापता हो गए। उनकी कार रायपुर एयरपोर्ट रोड पर लावारिस हालत में मिली थी और फोन भी बंद आ रहा था।
इधर पुलिस अपहरण होने की आशंका के चलते छानबीन में लग गई। बालोदा बाजार में एक सर कटी लाश मिलने पर उसका डीएनए टेस्ट कराया गया। पर वो किसी और की थी। इधर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने 1500 से लोगों से पूछताछ कीऔर 1872 कॉल डिटेल भी चेक किए गए। पुलिस को एक मोबाइल नंबर किम्सी जैन नाम की महिला का मिला। किम्सी एक कारोबारी विकास जैन की वाइफ है। किम्सी पहले अभिषेक के ग्रुप में काम करती थी। पुलिस को दोनों के अफेयर का भी सुराग मिला।

पूछताछ के बाद जब पुलिस ने खोजबीन की तो शाव किम्सी के घर के गार्डन में मिला। शव को दफनाकर उसपर गोभी के पौधे लगा दिए गए थे। शव को दफनाने के लिए गड्ढा पहले ही तैयार कर लिया गया था। पड़ोसियों ने गड्ढे को लेकर पूछा तो उन्होंने तड़ित चालक लगाने के लिए गड्ढा खोदने की बात की थी।



अभिषेक 200 करोड़ के शंकरा ग्रुप ऑफ कॉलेज में डायरेक्टर था और छत्तीसगढ़ी फिल्में भी प्रोड्यूस करता था। अभिषेक के कॉलेज में किम्सी काम करती थी। उसी वक्त दोनों का अफेयर हो गया। इधर किम्सी की शादी एक बिजनेसमैन विकास जैन से हो गई। अभिषेक भी शादी करके सैटल हो गया। किम्सी ने पुलिस को बताया कि अभिषेक पुराने रिश्तों का हवाला देकर ब्लैकमेल कर रहा था और रिश्ता कंटीन्यू करने के लिए दबाव डाल रहा था। ये बात किम्सी ने अपने पति विकास को बताई थी।

विकास ने अभिषेक को कई बार समझाया पर वो नहीं माना। इधर अभिषेक की वाइफ ने किम्सी पर मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि उसके पति ऐसे नहीं थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad