सेक्स के दौरान प्रेमी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चलाई गोली - iTOP News

Breaking News

Post Top Ad

Wednesday, 16 August 2017

सेक्स के दौरान प्रेमी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चलाई गोली

इंग्लैंड में एक महिला के प्राइवेट पार्ट पर गोली लगने का मामला  सामने आया है। इंग्लैंड के स्टॉकपोर्ट में एक शख्स ने सेक्स के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट पर मारने के लिए 10 साल की सज़ा सुनाई गई है। 

महिला की जान बच गई थी, लेकिन घटना के बाद उसकी ज़िंदगी पर गहरा असर रह गया। जनवरी महीने में स्टॉकपोर्ट के एक होटल में  डेविड एंड्र्यू जेफ़र्स के साथ  महिला शारीरक संबंध बना रही थी, उस दौरान यह हादसा हुआ।

गोली लगने के बाद महिला की कई सर्जरी करनी पड़ी थी। उसके पेट के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। महिला ने तब डेविड को बुरा आदमी बताया था। घटना के बाद डेविड ने होटल के रिसेप्शन पर कॉल करके बताया था कि उसे अर्जेंट मेडिकल असिस्टेंस चाहिए। लेकिन इसके बाद वह पीड़िता को नेकेड और खून में सना छोड़कर ही चला गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे ढूंढ़ा था।

इस मामले की सुनवाई मिनशुल स्ट्रीट कोर्ट में हुई है। इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर रॉजर एडवर्ड्स ने कहा कि, यह एक डराने वाला वाक्या था। इसके कारण महिला की ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इस घाव से वह महिला कभी मुक्त नहीं हो पाएगी। मैंने अब तक जितने अपराधों का सामना किया है उनमें से यह सबसे संगीन अपराध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad